फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Civic aminities.

आपदा की चुनौतियों से निपटने को सभी आवश्यक कदम उठाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
चंपावत में मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल जिला स्तरीय अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। सीएम ने अधिकारियों को आपदा की चुनौतियों से निपटने को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आगामी मानसून अवधि में संभावित आपदाओं की रोकथाम के लिए की जा रही तैयारियों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं जाएं के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा के लिए संवेदनशील सभी स्थानों का चिन्हीकरण अनिवार्य रूप से कर लिया जाए।
भूस्खलन एवं बाढ़ जैसी आपदाओं से निपटने के लिए सभी नदी, नाले, कलवर्ट जैसे जल निकासी के मार्ग क्लियर कर लिए जाएं जिससे बाढ़ जैसी स्थिति में जान माल का नुकसान होने से बचा जा सके। संचार, सड़क परिवहन को सुचारु रखने के लिए सभी जरूरी कार्यवाही कर ली जाए। खाद्यान्न एवं राहत जैसे कार्यों की पूर्व तैयारियां कर ली जाए। चंपावत जिले की समीक्षा मेें डीएम विनीत तोमर ने टनकपुर क्षेत्र में शारदा नदी से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी।
विज्ञापन

कहा कि मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं पुख्ता किए जाने के कार्य किए जा रहे हैं। वीडियो कांफ्रेंस में एसपी देवेेंद्र पींचा, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम चंपावत अनिल चम्याल, एसडीएम लोहाघाट रिेेेेंकू बिष्ट, ईई यूपीसीएल एसके गुप्ता, ईई जल संस्थान विलाल युनूस, ईई पीडब्ल्यूडी एमसी पांडेय ईई एनएच नवीन कुमार कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed