फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   civic aminities

वार्ड स्कैन, मल्ली मांदली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
civic aminities
मल्ली मांदली में गंदगी का आलम। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत नगर पालिका के तीसरे वार्ड मल्ली मांदली में कई वीआईपी रहते हैं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दत्त पांडेय और पहली महिला जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडेय सहित कई बड़े नाम इस वार्ड में रहते हैं। बड़े नामों के बावजूद यह वार्ड बुनियादी सुविधाओं से दूर है। वार्ड में सुविधाओं की भारी कमी है। लोग पर्याप्त कूड़ेदानों की कमी का सामना कर रहे हैं। साफ-सफाई के लिए नगर क्षेत्र के लोग भटक रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिकों का कहना है कि मल्ली मांदली वार्ड में स्वच्छ भारत अभियान जमीन पर उतर नहीं पा रहा है। यहां कूड़ेदानों की कमी है। इस वजह से बहुत से लोग काफी दूर जाकर गली के किनारे कूड़ा फेंकने को मजबूर हैं। इसके अलावा काफी रास्तों की चौड़ाई कम है। रास्तों में गंदगी भी है जिससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गलियों में पथ प्रकाश की व्यवस्था भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन

मल्ली मांदली वार्ड में साफ-सफाई की सबसे ज्यादा समस्या है। कूड़ेदानों की संख्या बढ़ाने के साथ ही नियमित रूप से कूड़ा उठाए जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। महेश सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्ली मांदली वार्ड के रास्तों के हाल ठीक नहीं है। रास्तों में गंदगी है। इसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। इस समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। श्यामू राम।

मल्ली मांदली में विकास का रोड मैप तैयार किया गया है। सफाई व्यवस्था को ठीक करने और रास्तों की मरम्मत का काम प्राथमिकता से कराया जा रहा है। बबीता भट्ट, सभासद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed