{"_id":"5df3c5018ebc3e881b4c2903","slug":"civic-aminities-champawat-news-hld365434635","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग में छोटे वाहनों के पहियों पर भी लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग में छोटे वाहनों के पहियों पर भी लगा ब्रेक
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में बारहमासी मार्ग पर स्वांला के पास आया मलबा।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश और बर्फबारी ने टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग को दिनभर आवाजाही के लिए बंद रखा। स्वांला में मलबा आने से छोटे वाहन भी नहीं चल सके। एनएच पर चंपावत से टनकपुर के बीच बड़े वाहनों की आवाजाही शनिवार तक बंद है लेकिन मार्ग बंद होने से यहां छोटे वाहन भी नहीं चल सके।
यहां से 23 किमी दूर स्वांला के पास शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे भारी मलबा आने से आवाजाही बाधित हो गई। कार्यदायी संस्था और आपदा की टीम ने मार्ग खोलने के भरसक प्रयास किए लेकिन मौसम की खराबी से मार्ग नहीं खोला जा सका। एसडीएम अनिल गर्ब्याल के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने मौका मुआयना किया। बाद में खराब सड़क के चलते आवाजाही को पूरी तरह बंद कर दिया गया। इधर टनकपुर में ककरालीगेट के पास पुलिस ने बैरियर लगाकर आवाजाही रोक दी। पूछताछ के बाद छोटे वाहनों को सूखीढांग-डांडा होते हुए रीठा साहिब जाने की इजाजत दी गई।
एक भी बस का नहीं हो सका संचालन
लोहाघाट (चंपावत)। खराब मौसम और बर्फीले रास्ते के चलते शुक्रवार को लोहाघाट से एक भी बस का संचालन नहीं हो सका। रोडवेज स्टेशन प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि देवीधुरा होते हुए देहरादून, हल्द्वानी, नैनीताल रूट के लिए बसों को भेजने की तैयारी की जा रही थी लेकिन मार्ग ठीक नहीं होने से इन सेवाओं को रोकना पड़ा। इस वजह से लोहाघाट से कोई बस संचालित नहीं हो सकी। इससे यात्रियों को परेशानी के अलावा निगम को राजस्व का नुकसान झेलना पड़ा है।