{"_id":"646269fa2e60d1e7a10f2778","slug":"civic-amiities-people-face-problems-for-facilities-champawat-news-c-8-1-140918-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ‘राज्य आंदोलनकारियों को लोकतंत्र सेनानी की तर्ज पर मिले पेंशन और सुविधाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ‘राज्य आंदोलनकारियों को लोकतंत्र सेनानी की तर्ज पर मिले पेंशन और सुविधाएं’
Mon, 15 May 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 15 May 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव भगवान जोशी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को भी लोकतंत्र सेनानियों की तरह सुविधाएं और पेंशन मिलनी चाहिए। समिति लंबे समय से आंदोलनकारियों के हितों को लेकर संघर्षरत है लेकिन किसी भी राजनीतिक दल की सरकार ने इसमें गंभीरता नहीं दिखाई है।
अमर उजाला से वार्ता में समिति के प्रदेश महासचिव जोशी ने कहा कि अलग राज्य के निर्माण में उत्तराखंड के हर जनमानस ने लड़ाई लड़ी लेकिन सक्रिय राज्य आंदोलनकारियों का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठ चुके राष्ट्रीय दलों की सरकार ने आंदोलनकारियों की पीढ़ा को समझने का प्रयास नहीं किया। किसी भी दल की सरकार ने ऐसी कोई ठोस नीति नहीं बनाई जिससे आंदोलनकारियों का हित हो। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठी भाजपा सरकार लोकतंत्र सेनानी के नाम पर अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को तो बीस हजार रुपये मासिक पेंशन दे रही है लेकिन आंदोलनकारियों की पेंशन में महज 1400 रुपये की बढ़ोतरी की गई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानी की तर्ज पर आंदोलनकारियों को भी पेंशन और सुविधाओं के लिए समिति आवाज उठाएगी।