फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Citizen's Code of Conduct violates CID appeal

सी विजिल एप से की जा सकेगी आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

Sat, 23 Feb 2019 11:12 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूूराे चंपावत Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sat, 23 Feb 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Citizen's Code of Conduct violates CID appeal
लोकसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के ऐप की जानकारी देते चंपावत के एडीएम टीएस मर्तोलिया। - फोटो : अमर उजाला
 लोकसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत सी विजिल एप के जरिये की जा सकेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी टीएस मर्तोलिया ने शनिवार को सहायक निर्वाचन अधिकारियों (एआरओ) के प्रशिक्षण में बताया कि आचार संहिता लागू होते ही यह एप काम करना शुरू करेगा। इस एप के जरिये शिकायत दर्ज होने के डेढ़ घंटे के भीतर शिकायतकर्ता को कार्रवाही की भी जानकारी मिल सकेगी। 
विज्ञापन


प्रशिक्षण में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मोहित साह ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव के लिए सी विजिल एप कारगर साबित होगा। संहिता उल्लंघन के मामले की तस्वीर या वीडियो को संक्षिप्त विवरण के साथ सी विजिल एप में अपलोड करना होगा। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित जांच टीम को सूचित किया जाएगा। टीम संबंधित शिकायत की पुष्टि कर रिपोर्ट एआरओ को भेजेगी। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। 
विज्ञापन


एप तीन चरणों में काम करेगा। पहले चरण में शिकायत अपलोड होने के बाद शिकायतकर्ता को यूनिक आईडी मिलेगी। दूसरे चरण में शिकायत नियंत्रण कक्ष में दर्ज होने के साथ फील्ड यूनिट को स्थानांतरित होगी। तीसरे चरण में रिपोर्ट संबंधित आरओ को भेजी जाएगी। शिकायत सही पाए जाने पर आयोग के राष्ट्रीय शिकायत पोर्टल पर भेज दी जाएगी। प्रशिक्षण में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, टनकपुर के अनिल गर्ब्याल, लोहाघाट के आरसी गौतम,  पाटी की शिप्रा जोशी और सहायक निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह माहरा मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed