फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Christmas

कन्या पूजन के साथ हुआ उद्यापन

Fri, 29 Sep 2017 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Fri, 29 Sep 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
Christmas
लोहाघाट में कन्यापूजन में शामिल छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
चंपावत जिले के विभिन्न हिस्सों में नवमी के दिन मां सिद्धदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना करने वालों का तांता लगा रहा। मंदिरों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। लोगों ने नौ दिनों तक मां नवदुर्गा के उपवास रखकर कन्या पूजन के साथ उद्यापन किया गया। पुरोहितों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना के साथ व्रत का समापन किया गया। 
विज्ञापन


भक्तों ने नौ कन्याओं समेत भैरव की पूजा-अर्चना कर घर में सुख शांति व सौभाग्य का वर मांगा। महिलाओं ने नौ रूपों में कन्याओं का पूजन कर उनसे संतान प्राप्ति के साथ घर में सुख समृद्धि की कामना की। कन्याओं द्वारा लोगों को घर में सुख-शांति का आशीर्वाद दिया। कई स्थानों पर भंडारा हुआ। चंपावत के बालेश्वर, गोरल देव मंदिर, हिंग्लादेवी, लोहाघाट के ऋषेश्वर महादेव मंदिर, देवीधार, लड़ीधुरा, मानेश्वर, मां बाराही धाम देवीधुरा, रमक के सूर्य मंदिर, पंचेश्वर, रामेश्वर, हरेश्वर, रेगड़ू के शिव मंदिर, सुंई के भगवती मंदिर, बरदायनी मंदिर, ऐड़ी फटशिला मंदिर में श्रद्धालु उमड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed