फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Children's dispute turned into a fight between two sides

Champawat News: दो पक्षों की मारपीट में बदला बच्चों का विवाद

Wed, 12 Jul 2023 10:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 12 Jul 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
Children's dispute turned into a fight between two sides
बनबसा (चंपावत)। मंगलवार देर शाम लाइन पार झोपड़पट्टी में दो पक्षों में हुआ विवाद गैंगवार में बदल गया। दोनों पक्षों ने लाठी डंडों से एक दूसरे पर प्रहार किए। इससे कई लोग चोटिल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चार लोगों को हिरासत में लिया है। सोशल मीडिया में मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


लाइन पार झोपड़पट्टी में कुछ बच्चे एक घर पर अमरूद तोड़ने गए। मकान मालिक के बच्चे ने अमरूद तोड़ने से मना किया। इस पर उनमें विवाद हो गया। बच्चों का विवाद पर दोनों पक्षों के परिजनों ने लाठी डंडे चले और पथराव किया। सीओ बीसी पंत ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था को बिगड़ने नही दिया जाएगा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि वार्ड संख्या चार बनबसा निवासी अजीम ने गुफरान, मुस्ताक, शेर अली, शेर मोहम्मद, नदीम, राजू अली के अलावा पंद्रह और दूसरे पक्ष के वार्ड संख्या चार बनबसा निवासी राजू अली ने अजीम, आसिफ, राहुल शर्मा, सलीम अहमद और पंद्रह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों पक्षों पर आईपीसी की धारा 147/148/323/504/506 के तहत केस दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच एसआई केसी जोशी और अरविंद गुप्ता को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
भागकर आई महिला नेपाल पुलिस को सौंपी

झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़ बाजार में घूम रही एक नेपाली महिला से पुलिस ने पूछताछ की। महिला ने अपना नाम पुष्पा धामी (19) पत्नी धीरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी सिंगास गांवपालिका पांच बैतड़ी नेपाल बताया।


पुलिस ने महिला को कार्ड उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र जाखनी को सौंप दिया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के साथ केंद्र के सुरेंद्र आर्य ने महिला की काउंसलिंग की तो उसने बताया कि पति शराब पीकर मारपीट करता था। इसलिए वह भागकर पिथौरागढ़ आ गई। पांच दिन पुनर्वास केंद्र में रहने के बाद बुधवार को महिला को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के हेड कांस्टेबल दीपक खनका, कांस्टेबल रणबीर सिंह और आर्य ने नेपाल के जुलाघाट थाना जाकर थाना प्रभारी जय सिंह भाट के सुपुर्द किया। जुलाघाट के थाना प्रभारी जय सिंह भाट ने बताया कि नेपाल से भारत जाने वाली सभी महिलाओं और बच्चों की काउंसलिंग की जाएगी। इसके बाद ही उन्हें भारत जाने दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed