{"_id":"681ba24a648d95c9990f506d","slug":"children-were-made-aware-about-drug-addiction-in-ward-six-champawat-news-c-229-1-shld1007-123657-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: वार्ड छह में नशे के प्रति बच्चों को किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: वार्ड छह में नशे के प्रति बच्चों को किया जागरुक
Wed, 07 May 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 07 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। नशा हटाओ-जीवन बचाओ अभियान के तहत संयोजक प्रवक्ता सामश्रवा आर्य के नेतृत्व में वार्ड 6 कर्मचारी कालोनी में बच्चों को जागरुक किया गया। संयोजक प्रवक्ता आर्य ने बच्चों को नशीले पदार्थों और बुरे व्यसनों से दूर रहने का आह्वान किया। दयानंद इंटर काॅलेज के प्रबंधक डॉ. मनुश्रवा आर्य ने बताया कि नशा एक सामाजिक बुराई है, इससे बचना बहुत जरूरी है। वहां धर्मपाल आर्य, श्यामदेव आर्य, इंद्रवेश आर्य, अग्निवेश आर्य, संदीप कुमार, सहित संस्कृति, स्वस्ति, रितिका, भवन्या आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन