फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Children studying in 43 schools will prepare kitchen gardens

Champawat News: 43 विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चे तैयार करेंगे किचन गार्डन

Wed, 17 Apr 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 17 Apr 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Children studying in 43 schools will prepare kitchen gardens
ललित मोहन गहतोड़ी
विज्ञापन

चंपावत। जिले के 43 सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चे अब नए सत्र में पढ़ाई के साथ-साथ बागवानी भी सीखेंगे। पीएम पोषण योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को अपने किचन गार्डन में सब्जी उगाने का मौका मिलेगा। इससे स्कूली बच्चे कुपोषण से बचाव के साथ- साथ आत्मनिर्भरता के गुर भी सीख सकेंगे।

पीएम पोषण योजना के तहत अब बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ न्यूट्रीशन गार्डन (किचन गार्डन) में अपने स्वाद अनुसार सब्जी और फल उगा सकेंगे। बच्चे स्वयं ताजा फल और सब्जियां उगाने के बाद इन्हें अपने भोजन में शामिल कर सकेंगे। इस प्रक्रिया में स्कूली बच्चे कम उम्र से पौष्टिक आहार को लेकर जागरूक होंगे और आहार के प्रति उनमें जागरूकता बढ़ेगी।
विज्ञापन

योजना के तहत जिले में बाराकोट के 12, पाटी के 11, लोहाघाट के 11 और चंपावत के नौ विद्यालयों को पांच-पांच हजार की धनराशि जारी की गई है। नए शिक्षा सत्र में बच्चे इन विद्यालयों में किचन गार्डन में काम करते दिखाई देंगे। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के बच्चों को सूक्ष्म पोषक तत्व उपलब्ध कराए जाएंगे, जो किचन गार्डन में उत्पादित सब्जी और फलों से प्राप्त होगी। इस प्रक्रिया से उनका ध्यान बागवानी और खेती की तरफ भी प्रेरित होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

विद्यालयों में किचन गार्डन से होने वाले लाभ को देखते हुए भारत सरकार की ओर से 43 विद्यालयों में किचन गार्डन तैयार करने के लिए धनराशि प्रदान की है। धनराशि के उपयोग को लेकर सभी चयनित विद्यालयों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। - मेहरबान सिंह बिष्ट, सीईओ चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed