फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Children show strong punch and kick in Taekwondo

Champawat News: ताइक्वांडो में बच्चों ने दिखाए दमदार पंच और किक

Tue, 20 Jun 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 20 Jun 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Children show strong punch and kick in Taekwondo
टनकपुर में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी और आयोजक। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। विश्व ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता जारी है। स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता में मंगलवार को ताइक्वांडो मुकाबले हुए। इसमें बच्चों ने दमदार किक और पंच दिखाए। ओलंपिक दिवस यानी 23 जून को सद्भावना दौड़ होगी। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हिस्सा लेकर खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से इस बार विश्व ओलंपिक दिवस का मुख्य कार्यक्रम टनकपुर में हो रहा है। इसके उपलक्ष्य में इन दिनों विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हो रही हैं। मंगलवार को ताइक्वांडो मुकाबले हुए। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप चंद्र पाठक और ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि कुमार प्रजापति ने बतौर अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। बालिका वर्ग में दिव्यांशा आर्या, फिजा अंसारी, प्रीति कुमारी, भूमिका, उर्वशी, काज कालाकोटी, डिंपल, साक्षी और इशिका ने जीत दर्ज की। बालक वर्ग में सुमित कुमार, करन, हिमांशु राम, अर्जुन, यश कुमार, फैजल अली, सक्षम सक्सेना, राहुल खाती, दिनेश, आलोक, उदय चंद, रोहित ने मुकाबले जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

इनसेट
-इन्होंने संपन्न कराई प्रतियोगिता
उप जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश शर्मा, जिला वालीबॉल संघ के अध्यक्ष अवतार सिंह, सचिव चंदन सिंह मेवाड़ी, कोच दिलदार अली, अविनाश कुमार, उमरान अली, हरीश सिंह नेगी, अभय सिंह आदि ने प्रतियोगिता संपन्न कराने में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed