फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Children reading the book in the tab

बुक्स की जगह टैबलेट से पढ़ रहे सरकारी स्कूल के बच्चे

Tue, 10 May 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Tue, 10 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Children reading the book in the tab
टैब में किताब पढ़ रहे बच्चे - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। प्राइवेट स्कूलों में ब्लैक बोर्ड की बजाय टैबलेट के माध्यम से पढ़ाई होना आम बात है, लेकिन अब सरकारी स्कूल कुलेठी में भी टैबलेट से कक्षा तीन से आठ तक बच्चों की पढ़ाई हो रही है।

विज्ञापन


यहां हिमालय वाटर सर्विस विकास और पर्यावरण संरक्षण समिति (हिमवत्स) संस्था की ओर से अंगीकृत प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल कुलेठी में अभिनव पहल के तौर पर टैबलेट के माध्यम से पढ़ाई हो रही है। विज्ञान संसाधन केंद्र में नौ स्वयंसेवक अनुदेशक 24 टैबलेट के माध्यम से 101 छात्र, छात्राओं को पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


हिमवत्स संस्था के सचिव डॉ. जीबी बिष्ट का कहना है कि डिजिटल इंडिया के उद्देश्यों की पूर्ति के जरूरी है कि प्रारंभिक शिक्षा में बच्चे टैबलेट, इंटरनेट के उपयोग, क्षमता से परिचित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था की ओर से जिले में गोद लिए गए स्कूलों में इस वर्ष से टैबलेट के माध्यम से शिक्षण कार्य शुरू किया गया है। इसके लिए इंग्लैंड से आए गेस्ट टीचर्स ने संस्था के अनुदेशकों को टैबलेट के जरिए पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया है।

कक्षा में अनुदेशक अपने विषय के अनुसार ही डाउनलोड किए गए सॉफ्टवेयर के अनुरूप पढ़ाते हैं। संस्था के स्वयंसेवक अनुदेशक मुक्तेश पचौली, पूजा खाती का कहना है कि टैबलेट द्वारा पढ़ाना एक नया, उत्तम अनुभव है।

इससे छात्रों को ऑडियो, वीडियो, चित्र, ज्ञानवर्धक खेलों के माध्यम से अंग्रेजी, गणित, विज्ञान विषय को ऐनीमेशन के माध्यम से सीखना नया अनुभव होता है। इससे बच्चों का मन पढ़ाई के प्रति आकर्षित होता है।


यही नहीं विभिन्न प्रकार के विषय हिंदी शब्दकोष, अंग्रेजी शब्दकोष, विज्ञान, गणित, संगीत, कला आदि विषयों के बारे में एक ही समय में ज्ञान प्राप्त हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed