फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Children of national Cwaikwando dominated Champawat

राष्ट्रीय च्वाइक्वांडो में छाए चंपावत के बच्चे

Fri, 29 Jan 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Fri, 29 Jan 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Children of national Cwaikwando dominated Champawat

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में रोपड पंजाब में 20 से 24 जनवरी तक हुई राष्ट्रीय च्वाइक्वांडो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में चंपावत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में नौ मैडलों के साथ उत्तराखंड की टीम ओवरऑल तीसरे स्थान पर रही, जबकि इनमें चार बच्चे चंपावत जिले के हैं।

विज्ञापन


जीआईसी दयारतोली के शिक्षक डा.हरिशंकर गहतोड़ी विद्यालंकार के नेतृत्व में उत्तराखंड की टीम में 28 प्रतिभागी शामिल थे, जिसमें दयारतोली के अनिल बिष्ट ने 60-63 किलो भार वर्ग में रजत पदक, राकेश खर्कवाल ने 57-60 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक, जीआईसी दिगालीचौड़ की छात्रा अमिषा काजी ने 42-45 किलो भार वर्ग में कांस्य, तारा सिंह ने 51-54 किलो भार वर्ग में भी कांस्य पदक जीता। इसके अतिरिक्त पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी जिलों के छात्र-छात्राओं ने पांच पदक जीते।
विज्ञापन


डा.गहतोड़ी के साथ राज्य च्वाइक्वांडो मार्शल आर्ट के सचिव सुनील मिश्रा, पौड़ी की शिक्षिका वर्षा तिवारी भी शामिल थीं। लगातार चौथी बार राष्ट्रीय स्तर पर जिले के बच्चों के परचम लहराने पर सीईओ डीएस राजपूत, जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा, महेंद्र बोहरा, सीएस अधिकारी, बीएस पांडेय, प्रधानाचार्य दीप जोशी, गोपाल राम, ब्रजेश ढेक, रेनू बोहरा, दीपा खर्कवाल ने सभी बच्चों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोत्साहन राशि में हुई दोगुनी वृद्धि
राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त बच्चों को राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि में दोगुनी वृद्धि कर दी गई है। अब स्वर्ण पदक विजेता को एकमुश्त 12 हजार, रजत पदक विजेता को 9600, कांस्य पदक विजेता को 7200 रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed