{"_id":"5d07c7b78ebc3e627a307137","slug":"children-bringing-drinking-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंपों से छोटे-छोटे बच्चे ढो रहे पीने का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंपों से छोटे-छोटे बच्चे ढो रहे पीने का पानी
Mon, 17 Jun 2019 10:32 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में हैंडपंप से पानी भरते छोटे छोटे बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
पानी के लिए हैंडपंपों पर अब छोटे-छोटे बच्चों की भीड़ भी लगने लगी है। तेज गर्मी से पेयजल स्रोतों के जल स्तर में भारी कमी आ गई है। इन दिनों अधिकतर लोगों के घरों में पानी की बूंदे नहीं टपक रही है।
विज्ञापन
जल संस्थान लोगों की पेयजल समस्याओं को दूर करने के लिए टैंकर और पिकप से पानी बांट रहा है लेकिन सड़क से दूर रहने वाले लोगों को टैंकर और पिकप से भी पानी नसीब नहीं हो रहा है। उधर ग्रामीण क्षेत्र मौराड़ी और चंतोला में भी पानी की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
पानी के लिए ग्रामीणों को पांच से छह किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्र में लगे हैंडपंप भी लंबे समय से शोपीस बने हुए हैं। ग्रामीण हैंडपंप खराब होने की शिकायत भी कर चुके हैं। पानी नहीं मिलने से क्षेत्र की लगभग 500 आबादी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
दिगतोली का पानी संकट दूर करने की मांग
पिथौरागढ़। दिग्तोली के पूर्व प्रधान सुरेंद्र राम ने जिलाधिकारी को पत्र देकर दिगतोली की पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गर्मियों के सीजन में जल संस्थान टैंकरों से पानी देता था, इस बार टैंकरों से भी पानी नहीं दिया जा रहा है। कहा है कि दिवंगत पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने आंवलाघाट योजना से दिग्तोली को पानी देने के निर्देश दिए थे।
इसके लिए टैंकर भी हो चुके हैं लेकिन काम शुरू नहीं किया गया है। कहा कि क्षेत्र की जनता पानी के अभाव में काफी परेशान हो गई है। दूर-दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। आंवलाघाट योजना से गांव को जोड़ने के साथ ही योजना का लाभ मिलने तक दिगतोली को टैंकरों से पानी देने की मांग की है। ब्यूरो