{"_id":"6505ee002df216ee5d0f3246","slug":"child-scientists-selected-for-the-state-were-honored-champawat-news-c-229-1-shld1009-1932-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: राज्य के लिए चयनित बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: राज्य के लिए चयनित बाल वैज्ञानिकों को किया सम्मानित
Sat, 16 Sep 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 16 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी मऊ में राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित करते प
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के जीआईसी मऊ में हुए सम्मान समारोह में राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिय चयनित बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ऋतेश कुमार वर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय सीमांत बाल विज्ञान कांग्रेस के सीनियर वर्ग में विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में ममता, निर्मला, रिया, अक्षिता, अंजली अधिकारी, आकाश और अंजलि प्रथम स्थान प्राप्त किया। चयनित छात्र चमोली गोचर में 6 और 7 अक्तूबर को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। बाल वैज्ञानिकों के चयन पर पर बीईओ भानु प्रताप कुशवाहा, राजेंद्र गड़कोटी, नरेश चंद्र गहतोड़ी,अरिमर्दन सिंह, रंजीत सिंह, जनार्दन प्रसाद, जगदीश जोशी, स्निग्धा कन्याल, सतीश गहतोड़ी, सुभाष गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन