{"_id":"64c3fd5ef0ab1fef4406020a","slug":"chief-will-open-front-against-cdo-champawat-news-c-229-1-shld1009-834-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सीडीओ के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सीडीओ के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे प्रमुख
Fri, 28 Jul 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सभी ब्लॉक प्रमुख ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों की अनदेखी और पंचायत प्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। ब्लॉक प्रमुख संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता फर्त्याल का कहना है कि सीएम के निर्देशों का अनुपालन नहीं करने पर सीडीओ के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। चंपावत की प्रमुख रेखा देवी, पाटी की सुमनलता और बाराकोट की प्रमुख विनीता ने 27 जुलाई को प्रदेश की कैबिनेट मंत्री के सम्मुख इस मसले को उठाया भी था।
सभी प्रमुख का कहना है कि 2023-24 की जिला योजना से चारों विकासखंडों में निर्माण कार्योंं के लिए करीब एक करोड़ रुपये आवंटित किए गए। इस राशि से होने वाले कार्यों की एजेंसी विकासखंड के बजाय दूसरी बना दी गई। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि ऐसा करना निर्वाचित संस्था की अवमानना तो है ही साथ ही विकासखंड की अपनी कार्यदायी एजेंसी होने के बावजूद ग्रामीण निर्माण विभाग को कार्यदायी एजेंसी बनाना कई संशय भी पैदा करता है।
संगठन ने कहा कि अगर जिला योजना के कार्यों की एजेंसी विकासखंड को नहीं बनाया गया तो सीडीओ के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री, ग्राम्य विकास और पंचायती राज मंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया है।
विज्ञापन
कोट
पंचायत प्रतिनिधियों की अवमानना नहीं की बल्कि उन्हें तथ्य बताए गए। सामुदायिक विकास के काम पहले से ही ग्रामीण निर्माण विभाग कराता रहा है। इसे लेकर शासनादेश भी है। इस शासनादेश को मुख्यालय से मंगा लिया जाएगा।
आरसी रावत, सीडीओ, चंपावत।