फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cheap coal sellers will sit on strike on the first day of the new year

Champawat News: नए साल के पहले दिन धरने पर बैठेंगे सस्ता गल्ला विक्रेता

Sat, 30 Dec 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 30 Dec 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Cheap coal sellers will sit on strike on the first day of the new year
चंपावत में नवागत जिला पूर्ति अ​धिकारी से मुलाकात करते सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता। संवाद
चंपावत। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की जिला इकाई ने नए साल के पहले दिन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठने का एलान किया है। शनिवार को फेडरेशन के एक शिष्टमंडल ने नवागत जिला पूर्ति अघिकारी रवि सनवाल से शिष्टाचार मुलाकात की।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष भरत राम और ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह रावत के नेतृत्व में मिले शिष्टमंडल ने सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी गल्ला विक्रेताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

जो भी धनराशि लाभांश, ढुलान भाड़े और एमडीएम की मिली है, जल्द ही उसका भुगतान किया जाएगा। इस मौके पर प्रह्लाद सिंह, चंद्र सिंह, बाला दत्त, हरी दत्त, नित्यानंद, मोहन बोहरा, पंकज साह आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि एक जनवरी को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन चंपावत गोदाम में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed