{"_id":"585c05fc4f1c1b774fe3b52c","slug":"chc-near-tanakpur-nine-million-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी टनकपुर का नौ लाख का बजट पास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी टनकपुर का नौ लाख का बजट पास
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Thu, 22 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में सीएचसी का बजट पारित किया गया। यूजर्स चार्जेज, सीड मनी एवं एमएसबीवाई मद के 9 लाख 48 हजार 383 रुपए चिकित्सा मद में खर्च किए जाने का निर्णय लिया गया।
डीएम डॉ. अहमद इकबाल की अध्यक्षता और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी के संचालन में हुई बैठक में लेनिन धुलाई, जनरेटर डीजल, बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण एवं समय-समय पर विद्युत सामग्री क्रय करने हेतु 30 हजार का बजट पारित किया गया है।
इसके अलावा लेखन सामग्री व फार्मों की छपाई के लिए 50 हजार, टेलीफोन बिल भुगतान हेतु 10 हजार, वाहनों के अनुरक्षण एवं ईंधन मद में 40 हजार, चौकीदार, स्वच्छक व रोगी अटेंडेंट व्यवस्था में 55 हजार, डेंटल चेयर की मरम्मत के लिए 20 हजार, एक्स-रे फिल्म, जैली, रोल, कॉटन, बैंडेज, सिरिंज आदि क्रय के लिए 1 लाख 4 हजार 47 रुपए और औषधि रसायन मद के 1 लाख 4 चार हजार 47 रुपए को सामग्री आपूर्ति मद में समायोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। बैठक में एसडीएम अनिल चन्याल, सीएमओ डॉ. डीएल साह, लायंस क्लब के अनुराग अग्रवाल, दीपक छतवाल, राजवीर सिंह आदि थे।