{"_id":"5d30b18f8ebc3e6c9d3b4458","slug":"chc-champawat-news-hld3494207195","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
लोहाघाट सीएचसी का औचक निरीक्षण कर जानकारियां लेती एसडीएम शिप्रा जोशी।
- फोटो : LOHAGHAT
उप जिलाधिकारी शिप्रा जोशी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक्स-रे मशीन बंद मिलने के साथ पुलहिंडोला से लोहाघाट सीएचसी संबद्ध किए गए डॉॅक्टर द्वारा कार्यभार ग्रहण न करने का मामला सामने आया। एसडीएम द्वारा औचक निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है।
बृहस्पतिवार को एसडीएम शिप्रा जोशी ने करीब नौ बजे सीएचसी लोहाघाट का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने अस्पताल में आए रोगियों से उन्हें मिलने वाली दवाओं, सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में विशेष स्वच्छता रखने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने दवाओं के स्टॉक, अल्ट्रासाउंड मशीन, एक्सरे मशीन का निरीक्षण किया जिसमें करीब एक साल से एक्सरे मशीन खराब होने की बात सामने आई। निरीक्षण के दौरान रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया, डॉ. जुनैद कमर, डॉ. रविंद्र बोहरा, डॉ. चित्रलेखा मरीजों का उपचार कर रहे थे।
विज्ञापन
एसडीएम ने पुलहिंडोला के डाक्टर डॉ. अमित यादव को लोहाघाट संबद्ध करने के बावजूद उनके कार्यभार ग्रहण न करने पर नाराजगी जताई। एसडीएम ने बताया कि खराब एक्स-रे मशीन को ठीक करने, अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती करने और संबद्ध डॉ. यादव द्वारा कार्यभार ग्रहण न करने की रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। एसडीएम ने डॉक्टरों से मरीजों को अस्पताल से ही सभी दवाएं देने के निर्देश दिए।
फोटो 18 एलएचजी 03पी