फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chaudhry became president, defeating Amarnath

चौधरी को हराकर अमरनाथ अध्यक्ष बने 

Sun, 25 Dec 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 25 Dec 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
Chaudhry became president, defeating Amarnath
अमरनाथ सक्टा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

चंपावत उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यवाहक अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा ने सीधे मुकाबले में विजय चौधरी को 15 वोटों से हराया। सक्टा को 266 वोट मिले, जबकि उपाध्यक्ष पद पर दीपक तड़ागी लारा (287) ने सतीश तिवारी को 30 वोटों से, सचिव पद पर नवल जोशी (317) ने नंदन तड़ागी को 87 और कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश गिरि (283) ने लक्ष्मण पुजारी को 22 वोटों से हराया। उप सचिव पद पर चंचल सिंह पहले ही निर्विरोध चुने गए। प्रेक्षक व्यापार संघ जिलाध्यक्ष शंकर वर्मा, संजय अग्रवाल और सतीश जोशी ने चुनाव नतीजों का एलान किया। बाद में विजयी पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र दिए। विजयी प्रत्याशियों ने जुलूस निकाला।


इससे पहले गोलज्यू रिजेंसी में सुबह 10 से शाम तीन बजे तक वोटिंग हुई। व्यापार संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी एनडी गड़कोटी ने बताया कि 586 मतदाताओं में से 587 ने वोट डाले। अध्यक्ष पद पर 15, उपाध्यक्ष पद पर 8, सचिव पद पर 5, कोषाध्यक्ष पद पर 8 मत अवैध पाए गए। मतदान के बाद दो घंटे के भीतर वोटों की गिनती पूरी हुई। व्यापार संघ के सहायक चुनाव अधिकारी विक्रम सिंह खाती, बसंत तड़ागी आदि ने चुनाव प्रक्रिया के संचालन में सहयोग किया। शांति व्यवस्था के लिए कोतवाल अरुण वर्मा, राजेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस का पुख्ता बंदोबस्त था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed