फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Charu Chandra Ojha became District President of Electricity Contract Employees Organization

चारू चंद्र ओझा बने विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Charu Chandra Ojha became District President of Electricity Contract Employees Organization
विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते साथी कर्मचारी। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन की जिला इकाई की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान संविदा विद्युत कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा करने के साथ ही जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। कार्यकारिणी में चारू चंद्र ओझा को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश महामंत्री मनोज पंत की अध्यक्षता और कैलाश उपाध्याय के संचालन में आयोजित बैठक में 24 सितंबर को होने वाले 12 वें स्थापना दिवस समारोह की रूपरेखा तय की गई। कर्मचारियों ने प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारियों के सम्मुख विभिन्न समस्याएं रखीं। इस दौरान जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन कर सुनील शर्मा को उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर पंत को महासचिव, चंदन नाथ गोस्वामी को कोषाध्यक्ष, लक्ष्मण कन्याल को प्रचार मंत्री, उमेश चंद्र पांडेय और नारायण राम को संरक्षक, दिलीप सामंत को सह सचिव के अलावा महेश पंत, ललित अधिकारी, हरीश पंत सदस्य चुने गये। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए हमेशा कार्य करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed