फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Charas Smugling

ढाई सौ ग्राम चरस के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Charas Smugling
पुलिस और एसएसबी की गिरफ्त में चरस तस्करी का आरोपी। - फोटो : TANAKPUR
ढाई सौ ग्राम चरस के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस और एसएसबी की टीम को थपलियालखेड़ा के पास मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त पेट्रोलिंग टीम ने नेपाल सीमा पर एक नेपाली युवक को ढाई सौ ग्राम चरस के साथ दबोचा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि एसआई मोहन चंद्र भट्ट और एसएसबी की 57वीं वाहिनी बनबसा बीओपी के निरीक्षक राजवीर मीणा के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की टीम सोमवार को नेपाल से लगी सीमा पर पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान थपलियालखेड़ा गांव से सटे जंगल में एक युवक संदिग्ध अवस्था में नेपाल से भारत की ओर आता दिखा। पुलिस और एसएसबी को देख वह भागने की कोशिश करने लगा। इसलिए जवानों ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास ढाई सौ ग्राम चरस मिली। आरोपी ने पुलिस को अपना नाम नेपाल के बाजुरा जिले के दोगड़ी वार्ड संख्या छह का निवासी ध्रुव बहादुर रावत बताया। उसे पकड़ने वाली टीम में एसएसबी की टनकपुर बीओपी के एसआई ज्ञानानंद, हेड कांस्टेबल करूप सामी, किशन वीर आदि थे।
विज्ञापन

फोटो 25 टीएनपी 04 पी।
इनसेट
पुलिस ने स्मैक तस्कर युवक को भेजा जेल
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने सोमवार को थाना नानकमत्ता जिला ऊधम सिंह नगर के ग्राम सिसइयाखेड़ा निवासी परमजीत सिंह को 3.68 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। पुलिस ने उस पर एनडीपीएस की धारा 8/21/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी बाइक यूए06एच4647 भी जब्त की। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि उक्त आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। मामले की जांच एसआई अरविंद गुप्ता को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed