फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chaotic elements set fire to a two-story house

अराजक तत्वों ने खाली पड़े दुमंजिले मकान में लगाई आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Chaotic elements set fire to a two-story house
ヤजनकांडे गांव का जला मकान।ヤ - फोटो : CHAMPAWAT
लोहाघाट (चंपावत)। पाटी ब्लाक के जनकांडे गांव में कुछ अराजक तत्वों ने खाली पड़े एक दोमंजिले मकान में आग लगा दी। बृहस्पतिवार देर शाम को हुई इस घटना में करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इस मकान में कोई नहीं रहता था। अलबत्ता आग किसने और क्यों लगाई? इसका पता लगाया जा रहा है। जानकारी मिलने पर शुक्रवार को पहुंची राजस्व विभाग और अग्निशमन की टीम ने हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

जनकांडे गांव में किशनी देवी पत्नी स्वर्गीय गणेश सिंह बोहरा का मकान आबादी से दूर है। ग्राम प्रधान मदन राम, पूर्व प्रधान श्याम सिंह महरा ने बताया कि खाली छोड़े इस मकान में बृहस्पतिवार देर शाम आग लग गई। जानकारी मिलने पर गांव के लोगों ने मौके पर पहुंच आग बुझाने का प्रयास किया। किशनी देवी गांव में ही अपने दूसरे मकान में रहती है। राजस्व विभाग का कहना है कि मकान में आग लगाने में कुछ अराजक तत्वों का हाथ हो सकता है। राजस्व उप निरीक्षक अशोक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि छोड़ा हुए इस मकान में फर्नीचर, संदूक, चारपाई आदि का नुकसान हुआ है। अग्निकांड में 50 हजार रुपये के कुल नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed