{"_id":"5819dc3c4f1c1bab31436d78","slug":"chaotic-elements-ruckus-at-gandhi-chowk","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों का गांधी चौक पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों का गांधी चौक पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Wed, 02 Nov 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के गांधी चौक मोहल्ले में मंगलवार देर रात अराजक तत्वों ने खूब हंगामा काटकर तोड़फोड़ की। इसके चलते देर रात तक लोग घरों में ही सहमे रहे। बुधवार को पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
नगर के गांधी चौक के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे वाहनों में आए छह-सात युवकों ने खूब बवाल काटा।
उन्होंने आपस में लड़ते हुए दुकानों के बाहर रखे सामान से भी तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। मोहल्ले के लोग घरों से सहमे सब नजारा देख रहे थे। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी अराजक तत्व हल्ला करते हुए भाग खड़े हुए। सुबह व्यापारी प्रकाश साह ने बताया कि उनकी दुकान के बाहर रखे संगमरमर के पत्थर तोड़ दिए गए, अनिल राय ने बताया कि उनका काउंटर भी तोड़ा गया है।
हरीश पांडेय, जोगेंदर सिंह आदि ने पुलिस से ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी की मांग की। प्रकाश साह ने बताया कि इस मामले की उन्होंने पुलिस को तहरीर भी दे दी है। वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि दिग्विजय सिंह अधिकारी और मनीष सिंह को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 151 के तहत जेल भेज दिया है। विश्वकर्मा ने बताया कि अन्य युवाओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ा दी है।