{"_id":"5f5e5c5f8ebc3e98577636a5","slug":"changed-parking-space-now-proposal-of-taxi-stand-sent-champawat-news-hld396839370","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदली पार्किंग की जगह, अब टैक्सी स्टेंड का प्रस्ताव भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदली पार्किंग की जगह, अब टैक्सी स्टेंड का प्रस्ताव भेजा
विज्ञापन
टैक्सी स्टेंड में प्रस्तावित चंपावत का पार्किंग स्थल।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत जिला मुख्यालय एक भी पार्किंग नहीं है। इस वजह से आए दिन लोगों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए अब नगर पालिका ने टैक्सी स्टैंड के पास तीन मंजिला पार्किंग बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। हालांकि पूर्व में गोरलचौड़ क्षेत्र में बरातघर के पास पार्किंग के लिए जगह देखी गई थी। पर कुछ तकनीकी अड़चन आने के बाद पालिका ने नया प्रस्ताव भेजा है।
चंपावत में हर रोज 1500 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही होती है। इनमें से ज्यादातर वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह चाहिए, लेकिन नगर में पार्किंग स्थल न होने से यातायात अव्यवस्था और जाम की समस्या आम है। इसी के मद्देनजर पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए 2.12 करोड़ रुपये की लागत वाले तीन मंजिला पार्किंग का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिला विकास प्राधिकरण के अनुमोदन के बाद टैक्सी स्टैंड वाली सात नाली जगह पर इसे प्रस्तावित किया गया है। इसके बनने से पार्किंग की दिक्कत दूर हो सकेगी।
मोटर स्टेशन रोड बन गया गैराज
पार्किंग स्थल न होने से चंपावत में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर चंपावत के मोटर स्टेशन रोड पर अक्सर वाहनों की अफरातफरी रहती है। इससे यातायात बाधित होने के साथ लोगों को दिक्कत होती है। लोग भी मजबूरी में सड़क के किनारे वाहन खड़ा करने को मजबूर होते हैं।
विज्ञापन
कोट
जिला विकास प्राधिकरण के अनुमोदन के बाद पार्किंग स्थल बनाने के लिए 2.12 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बरातघर के पास वाली जगह में अड़चन आने की वजह से अब टैक्सी स्टैंड के पास तीन मंजिला पार्किंग बनाया जाएगा।
अभिनव कुमार,
ईओ, नगर पालिका, चंपावत (13 सीपीटी 06पी)
स्मार्ट पार्किंग स्थल का भी है प्रस्ताव
चंपावत पर्यटक आवास गृह परिसर और पर्यटन कार्यालय की खाली पड़ी जमीन में पर्यटकों के लिए स्मार्ट पार्किंग और कांफ्रेंस हॉल के निर्माण का प्रस्ताव भी है। इसके लिए पर्यटन विभाग ने एक साल पहले प्रदेश शासन को प्रस्ताव भेजा है। जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट का कहना है कि टीआरएच परिसर में भूतल में कांफ्रेंस हॉल और ऊपरी मंजिल में 15 कारों की क्षमता वाला स्मार्ट पार्किंग बनाया जाएगा। जिसकी सभी व्यवस्था डिजिटल होगी।