फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chandni XI enters semifinal

चंदनी इलेवन ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Chandni XI enters semifinal
नबसा कैनाल मैदान में विजेता क्रिकेट टीम। - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। केनाल कॉलोनी स्थित खेल मैदान में आयोजित प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में चंदनी इलेवन ने फागपुर इलेवन को परास्त कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए फागपुर इलेवन ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 43 रन बनाए, जिसमें सर्वाधिक 15 रन पवन ने बनाए। चंदनी के गेंदबाज हरीश ने छह विकेट लिए। जवाब में चंदनी इलेवन ने चार विकेट के नुकसान पर छह ओवरों में 44 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस टीम की ओर से सर्वाधिक 18 रन हरीश ने बनाए। इससे पूर्व मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा मंडल उपाध्यक्ष देव सिंह चौहान ने किया। प्रतियोगिता में अंपायर अजीत ठाकुर, रितिक और स्कोरर भूपेंद्र थे। आयोजन कमेटी अध्यक्ष माखन कश्यप, रंजीत सिंह बिष्ट, दानिश, विशाल, योगेश तिवारी, उस्मान, भीम आदि ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed