फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chanchala, Deepa and Vinita won

Champawat News: चंचला, दीपा, विनीता ने मारी बाजी

Fri, 28 Jun 2024 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 28 Jun 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Chanchala, Deepa and Vinita won
जीआईसी में समर कैंप के समापन पर प्रतियोगिताओं में अव्वल छात्र छात्राओं को पुरस्कृत करते आयोजक।
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के नेपाल सीमा से लगे पीएमश्री जीआईसी दिगालीचौड़ में छह दिवसीय समर कैंप का समापन हो गया है। कैंप के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. सुधाकर जोशी की अध्यक्षता समर कैंप का समापन किया गया। उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान छात्र-छात्राओं को योग, आईसीटी, कंप्यूटर, सड़क सुरक्षा, हस्तनिर्मित कौशल, साइबर सुरक्षा, गाइडेंस एंड काउसिंलिंग, पर्यावरण शिक्षा, क्रीड़ा और सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षक प्रकाश सिंह नेगी ने विभिन्न योग, आसन कराए। योग प्रतियोगिता में छात्रा चंचला अधिकारी प्रथम, नंदिनी द्वितीय, कविता सेठी तृतीय रहीं।
विज्ञापन

गायन में दीपा खोलिया प्रथम, समर सिंह द्वितीय, उमेश सिंह तृतीय और निबंध जूनियर वर्ग में विनीता बिष्ट प्रथम, ललित सामंत द्वितीय, ममता तृतीय, सीनियर वर्ग में मंजू अधिकारी प्रथम, प्रिया द्वितीय, अमित जोशी तृतीय, नृत्य में कविता रैंसवाल प्रथम, दीपा खोलिया द्वितीय, गंगा तृतीय, सामान्य ज्ञान में ललित सामंत प्रथम, प्रिया द्वितीय, अमित जोशी तृतीय, चित्रकला में निर्मल सिंह प्रथम, मयंक सिंह द्वितीय, दीपांशु भंडारी तृतीय, कैरम में हिमांशु पांडेय प्रथम, गगनदीप सिंह द्वितीय रहे। संचालन शिक्षक बृजेश सिंह ढेक ने किया। कैंप में शिक्षक जीवन चंद्र राय, कमलेश जोशी, स्मृति नेगी, नारायण दत्त आदि ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed