फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat wins football competition

चंपावत ने जीती फुटबाल प्रतियोगिता 

Wed, 30 Aug 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Wed, 30 Aug 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Champawat wins football competition
चंपावत में फुटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्राफी देते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
 स्व.प्रदीप साह मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता चंपावत की टीम ने जीत ली है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में चंपावत ने लोहाघाट को टाइब्रेकर में 5-4 गोल से हराया। चंपावत के गोलकीपर प्रदीप बिष्ट और लोहाघाट के स्ट्राइकर दीपक मेहरा को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया। उपविजेता टीम को पांच हजार और विजेता टीम को दस हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। 
विज्ञापन


गोरलचौड़ मैदान में हुआ फाइनल मुकाबला बेहद कांटे का रहा। दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। दोनों ही टीम को गोल करने के कई मौके मिले। पहले हाफ के 18वें मिनट में चंपावत के मनीष पांडेय को गोल करने बेहतरीन मौका मिला, लेकिन वह गोल करने से चूक गए। दूसरे हाफ में लोहाघाट के स्ट्राइकर दीपक मेहरा ने भी गोल करने का आसान मौका गंवा दिया। 
विज्ञापन


खेल के अंत तक दोनों टीमें बिना किसी गोल के बराबरी पर रही। हारजीत के फैसले के लिए टाइब्रेकर का सहारा लिया गया। जिसमें चंपावत से अतुल अधिकारी, निक्कू साह, रिजवान, नितिन तड़ागी और मनीष पांडेय ने गोल किए। लोहाघाट की तरफ से कमल धौनी, चंचल पाटनी, गौरव, सुनील ही गोल कर सके। शरद को शॉट निशाने से दूर रहा। रेफरी मुकुल ढेक, सुनील गड़कोटी और अमित वर्मा थे। आंखों देखा हाल अशोक वर्मा ने सुनाया। आयोजक विकास साह ने सभी का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed