{"_id":"577552ab4f1c1ba95c79a99a","slug":"champawat-tanakpur-will-the-gift-of-free-wi-fi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत, टनकपुर को मिलेगी मुफ्त वाई-फाई की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत, टनकपुर को मिलेगी मुफ्त वाई-फाई की सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 30 Jun 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
चंपावत शहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय और टनकपुर नगर पालिका क्षेत्र क्षेत्रों में मुफ्त वाई-फाई सुविधा मिलने वाली है। विधायक हेमेश खर्कवाल ने इसकी घोषणा की। योजना की सफलता की तरफ पहला कदम बढ़ाते हुए इसके लिए उन्होंने 18 लाख रुपये की पहली किश्त जारी कर दी है। दोनों नगर पालिका क्षेत्र के तकरीबन 21 हजार से अधिक मोबाइल उपभोक्ता मुफ्त इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
वर्तमान में लोग सोशल साइटों पर बहुत ज्यादा निर्भर हो गए हैं। सोशल साइट की महत्ता भी किसी से छिपी नहीं है। खासतौर पर युवा वर्ग सोशल साइट को बेहद तरजीह दे रहे हैं। इसी पहलू को ध्यान में रखते हुए विधायक हेमेश खर्कवाल ने चंपावत विधानसभा क्षेत्र के दो प्रमुख शहरों चंपावत और टनकपुर नगर पालिका क्षेत्र में मुफ्त वाई-फाई सेवा देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
योजना के तहत चंपावत, टनकपुर शहर के लिए 9-9 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल के महाप्रबंधक को इस बारे में सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अन्य निजी कंपनियों से भी करार की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
उन्होंने सीडीओ को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। चंपावत नगर पालिका क्षेत्र की आबादी 12 हजार और टनकपुर की आबादी करीब 16 हजार से अधिक है। विधायक के अनुसार एक माह के भीतर चंपावत, टनकपुर में वाई-फाई सेवा मिलने लगेगी।
चंपावत। विधायक हेमेश खर्कवाल की पहल पर सीमांत तामली समेत सूखीढांग, बनबसा में कुमाऊं मंडल विकास निगम की गैस एजेंसी खोलने की कवायद शुरू हो गई है। खर्कवाल ने बताया कि इन स्थानों में लंबे समय से गैस एजेंसी खोले जाने की मांग उठाई जाती रही है।
उन्होंने केएमवीएन और इंडेन के अधिकारियों को इस बारे में कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि चंपावत और टनकपुर में संचालित राजकीय पॉलिटेक्निक को शासन से मान्यता मिल गई है। जल्द ही दोनों स्थानों पर भवनों का निर्माण शुरू हो जाएगा।