फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat roadways bus station became a parking lot

चंपावत रोडवेज बस स्टेशन बना पार्किंग स्थल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Champawat roadways bus station became a parking lot
दिवाली पर्व के लिए चंपावत में खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत का रोडवेज बस स्टेशन फिलहाल पार्किंग स्थल में तब्दील हो गया है। पार्किंग विहीन चंपावत जिले में पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिवाली के दौरान यह वैकल्पिक उपाय किए हैं। यह व्यवस्था 26 अक्तूबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि त्योहार के दौरान वाहनों की भारी भीड़ को देखते हुए रोडवेज बस स्टेशन में निजी वाहन पार्क कराए जा रहे हैं। इसके अलावा सी-हॉक मैदान, खटकना पुल और ललुवापानी रोड पर 26 अक्तूबर तक अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। चंपावत के स्टेशन से रोडवेज की सिर्फ एक बस नैनीताल को सुबह आठ बजे चलती है।
विज्ञापन

इसके अलावा पिथौरागढ़ और टनकपुर की ओर से आने वाली बसें कुछ देर के लिए यहां रुकती हैं। परिसर में 50 से अधिक छोटे वाहन पार्क करने की जगह है। इस परिसर को पार्किंग स्थल बनाने से वाहनों के दबाव को कम करने में मदद मिली है। वहीं पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर चालान करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली बाजार में बढ़ी रौनक
चंपावत। दिवाली पर्व के मद्देनजर अब बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। एक दिन पहले तक बाजार में खामोशी थी लेकिन शुक्रवार को इस स्थिति में सुधार हुआ है। खील- बताशे, सजावट की सामग्री सहित दिवाली के उपयोग में आने वाली चीजों की बिक्री बढ़ी है। वहीं इस बार धन तेरस शनिवार के अलावा रविवार को भी होगी। संवाद

चंपावत का रोडवेज बस स्टेशन, जहां पर दिवाली के मद्देनजर प्राइवेट वाहनों को पार्क करने का पार्किंग

चंपावत का रोडवेज बस स्टेशन, जहां पर दिवाली के मद्देनजर प्राइवेट वाहनों को पार्क करने का पार्किंग - फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed