{"_id":"65b14a2b5ff9808f36084964","slug":"champawat-fisherman-naveen-kumar-will-meet-the-prime-minister-champawat-news-c-8-1-hld1026-298423-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: प्रधानमंत्री से मिलेंगे चंपावत के मत्स्य पालक नवीन कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: प्रधानमंत्री से मिलेंगे चंपावत के मत्स्य पालक नवीन कुमार
Wed, 24 Jan 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के विकासखंड बाराकोट के ग्रामसभा ढटीगांव के मत्स्य पालक नवीन कुमार गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। मत्स्य पालन के क्षेत्र में नवीन कुमार पांच वर्षों से कार्य कर रहे हैं। इस कार्य में उनकी पत्नी भी उनका सहयोग कर रही हैं।
नवीन कुमार के आने-जाने की व्यवस्था प्रधानमंत्री कार्यालय से ही की गई है। पंतनगर से उन्हें हवाई यात्रा करने का टिकट मिला है लेकिन निजी कारणों से वह सड़क मार्ग से दिल्ली जा रहे हैं। जनपद मत्स्य प्रभारी कुंवर सिंह बगडवाल ने बताया कि उनके कार्यों की फोटो और वीडियोग्राफी निदेशालय स्तर पर उपलब्ध कराई गई थी। इसके बाद उनका चयन प्रधानमंत्री कार्यालय के स्तर से हुआ है। उन्होंने बताया कि नवीन कुमार मत्स्य पालन के साथ-साथ बेमौसमी सब्जियां, दालें, लाल चावल की पैदावार भी कर रहे हैं। संवाद