फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat district 61.65 percent turnout

चंपावत जिले में 61.65 फीसदी मतदान हुआ

Wed, 15 Feb 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 15 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Champawat district 61.65 percent turnout
चंपावत जिले में 61.65 फीसदी मतदान हुआ - फोटो : अमर उजाला
चंपावत जिले में मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण निपटा। जिले की दोनों विधानसभा सीटों में कुल 61.65 प्रतिशत मतदान हुआ है। महिलाओं ने पुरुषों की अपेक्षा अधिक वोट किया। पिछले चुनाव में जिले में कुल 60.89 प्रतिशत वोट पड़ा था। चंपावत सीट पर 66.4 प्रतिशत और लोहाघाट में 57.54 प्रतिशत वोट पड़े है। जिला निर्वाचन अधिकारी डा.अहमद इकबाल और पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मतदान पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रहा। ग्रामीण क्षेत्रों के कई बूथों में सुबह से लंबी लाइन लगी रही। धौन सहित कई जगह अधिकतर वक्त सन्नाटा रहा।
विज्ञापन


चंपावत जिले में 187946 मतदाताओं में से 115875 ने वोट दिए। इसमें 61503 महिलाएं और 54372 पुरुष रहे। चंपावत सीट में 87297 मतदाताओं में से 57961 वोट पड़ा। इसमें 27746 पुरुष और 30215 महिलाओं ने मतदान किया। चंपावत सीट में टनकपुर और बनबसा में पहाड़ की अपेक्षा अधिक वोट पड़े। जबकि लोहाघाट विधानसभा सीट में 100649 मतदाताओं में से 57914 वोट पड़े। 26626 पुरुष और 31288 महिलाओं ने वोट डाले। लोहाघाट सीट के ईड़ाकोट प्राइमरी स्कूल के बूथ में सबसे देर 6.40 मिनट तक वोट पड़े। यहां 1081 मतदाताओं में से 620 ने वोट दिया।
विज्ञापन


प्रेक्षक पी हेमलथा ने जीजीआईसी, मुडिय़ानी, खेतीखान सहित कई मतदान केंद्रों का मुआयना किया। जिला निर्वाचन अधिकारी डा.अहमद इकबाल ने बताया कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। चंपावत सीट में पहले चार घंटे में मतदान में धीमी गति रही। बाद में वोटिंग में तेजी आई। पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह एक बजे तक मतदान में तेजी आई। बाद में फिर गति पकड़ी। चंपावत के रिटर्निंग अफसर अनिल चन्याल और लोहाघाट की आरओ सीमा विश्वकर्मा ने कई बूथों का मुआयना किया। पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु ने कई बूथों में शांति व्यवस्था का जायजा लिया। जिले के संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अर्द्घसुरक्षा बल तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed