फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat defeated Pithoragarh

चंपावत ने पिथौरागढ़ को हराया

Sun, 14 Oct 2018 10:34 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sun, 14 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
Champawat defeated Pithoragarh
लोहाघाट में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि - फोटो : अमर उजाला
जीआईसी खेल मैदान में प्रदेश स्तरीय लोहाघाट कप हरक सिंह मेहता मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मुकाबले में चंपावत ने पिथौरागढ़ टीम को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। रविवार को लोहाघाट स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने किया।  
विज्ञापन


उद्घाटन मैच चंपावत स्पोर्ट्स क्लब ने पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स क्लब को तीन गोलों से हराया। विजेता टीम की ओर से अनुराग ने दो और दीपक वर्मा ने एक गोल दागा। जबकि पराजित टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि दीपक ओली, गोविंद वर्मा और मदन सिंह मेहता रहे। आनंद पुजारी के संचालन में स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष ब्रजेश माहरा, मुख्य संरक्षक पीएस मेहता ने मुख्य अतिथि सहित सभी का स्वागत किया। निर्णायक और लाइनमैन हरीश फर्त्याल, रोहित मेहता, नितिन ढेक रहे। आंखों देखा हाल शिवराज तड़ागी ने सुनाया। आयोजन में विजय मेहता, विमल मेहता, गिरीश कुंवर, भगवान बिष्ट, डॉ.महेश ढेक, भूप्पी माहरा, जितेंद्र साह, नवीन कन्नौजिया सहयोग कर रहे हैं। सोमवार को स्पोर्ट्स क्लब लोहाघाट और बिण पिथौरागढ़ के बीच मुकाबला होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed