फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Champawat

मेजबान चंपावत हुआ बाहर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Champawat
चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में मैच शुरू होने से पूर्व देहरादून और चंपावत टीम के खिलाड़ी। - फोटो : CHAMPAWAT
अखिल भारतीय काली कुमाऊं फुटबॉल प्रतियोगिता में देहरादून की टीम के दमदार खेल से मेजबान चंपावत की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई। गोरलचौड़ मैदान में शनिवार को हुए मैच में देहरादून ने चंपावत को एक के मुकाबले तीन गोलों से हराया। इसके साथ दून ने अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

देहरादून और चंपावत के बीच हुआ मैच शुरू से ही आक्रामक रहा। हमले की शुरुआत देहरादून की टीम ने की और 13वें मिनट में ही उसे इसका लाभ भी मिल गया। अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी आशुतोष ने मैच का पहला गोल दागा। 30वें मिनट में एक बार फिर आशुतोष ने गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मध्यांतर से दो मिट पहले ऋषि ने एक और गोल कर देहरादून को तीन गोलों की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन

तीन गोलों से पिछड़ रही चंपावत की टीम ने पूरी ताकत झोंक दी। चंपावत के अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी दीपक वर्मा ने गोल कर टीम का खाता खोला। इसके बाद चंपावत ने कई ताबड़तोड़ हमले किए लेकिन वह कोई और गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व उत्तराखंड फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता, राज्य आंदोलनकारी मंदीप ढेक, छत्र सिंह ढेक, सुभाष तड़ागी, मुकेश साह, सुनील साह, बीसी राय और मोहन तड़ागी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। मैच के रेफरी वीरेंद्र बिष्ट, लाइनमैन कुंदन सिंह और मनोज रहे। ऑफिशियल संदीप पोखरियाल थे। आंखों देखा हाल अशोक वर्मा और रघुराज देउपा ने सुनाया।

आज होंगे दो मुकाबले
चंपावत। प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को दो मैच होंगे। आयोजक सी-हॉक के चेयरमैन नरेंद्र लडवाल ने बताया कि अपरान्ह एक बजे से गढ़वाल राइफल्स और मंथन क्लब दिल्ली के बीच मैच होगा। जबकि दूसरा मैच शाम तीन बजे से उत्तराखंड पुलिस और ग्वालियर की टीम के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed