{"_id":"64ee213528435bf3c80b6ae6","slug":"chalthi-bridge-successful-in-test-of-340-ton-weight-champawat-news-c-229-1-shld1009-1577-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चल्थी पुल 340 टन वजन के परीक्षण में सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चल्थी पुल 340 टन वजन के परीक्षण में सफल
Tue, 29 Aug 2023 10:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 29 Aug 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी के निर्माणाधीन पुल का भार परीक्षण (लोड टेस्ट) सफल रहा। रविवार से शुरू कर 48 घंटे तक वजन का परीक्षण किया गया। एनएच खंड के सहायक अभियंता एनसी पांडे का कहना है कि कुल 340 टन वजन के साथ इन ट्रकों को 48 घंटे तक पुल की क्षमता को मापने के लिए खड़ा किया गया था।
परीक्षण सफल रहने के बाद लधिया नदी पर बने 165 मीटर लंबे और 14.90 मीटर चौड़े इस पुल के दोनों सिरों में समतलीकरण और सुरक्षा के जरूरी काम के बाद वाहनों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। इस काम को एक सप्ताह के भीतर पूरा कराने की उम्मीद जताई गई है। फिलहाल एनएच पर टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच सफर सात दशक पुराने चल्थी पुल से होता है। संवाद