फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chalk down of teachers in protest against direct recruitment of Principal in champawat

Champawat: चॉक डाउन के साथ शिक्षकों का आंदोलन तेज, प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के विरोध में जमकर किया प्रदर्शन

Mon, 02 Sep 2024 10:57 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 02 Sep 2024 10:57 AM IST
सार

सोमवार को प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती का विरोध करते हुए शिक्षकों ने राजकीय शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष जगदीश अधिकारी व जिला मंत्री इंदुवर जोशी के नेतृत्व में चंपावत जिले में चॉक डाउन कर दिया है। 

विज्ञापन
Chalk down of teachers in protest against direct recruitment of Principal in champawat
चौक डाउन के साथ शिक्षकों का आंदोलन तेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंपावत जिले में प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन तेज होने लगा है। सोमवार को प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती का विरोध करते हुए शिक्षकों ने राजकीय शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष जगदीश अधिकारी व जिला मंत्री इंदुवर जोशी के नेतृत्व में चंपावत जिले में चॉक डाउन कर दिया है। इस दौरान शिक्षकों ने शैक्षिक व अन्य कार्यों को पूरी तरह ठप कर दिया और सरकार से प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के आदेश को रद्द करने की मांग की। इस कारण चॉक डाउन से शिक्षण कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं।

विज्ञापन


ये पढे़ं- Haldwani News: महिला बैंक कर्मी ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप, कहा- बेटी को भी मारने की कोशिश की

विज्ञापन

लोहाघाट के जिला अध्यक्ष दीपक अधिकारी, मंत्री गोविंद सिंह मेहता के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रधानाचार्य सीधी भर्ती का विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फरमान का राजकीय शिक्षक संघ कड़ा विरोध करता है। इस आदेश के विरोध में राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के बैनर तले पूरे प्रदेश व चंपावत जिले में शिक्षकों ने चॉक डाउन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed