फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Female bank employee accused her husband of assault in haldwani

Haldwani News: महिला बैंक कर्मी ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप, कहा- बेटी को भी मारने की कोशिश की

Mon, 02 Sep 2024 07:26 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 02 Sep 2024 07:26 AM IST
सार

Haldwani News: महिला बैंक कर्मचारी ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने और दहेज की मांग के चलते बेटी को डुबाकर जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Female bank employee accused her husband of assault in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Meta AI

विस्तार

महिला बैंक कर्मचारी ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने और दहेज की मांग के चलते बेटी को डुबाकर जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। काठगोदाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बैंक कर्मी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 अगस्त की शाम सात बजे जब वह कार्यालय से घर लौटीं तब उनका पति वहां पहुंचा और उनकी मां को धक्का देकर गालीगलौज करने लगा। बताया कि मां की गोद में मेरी 14 महीने की बेटी थी जिससे उसे चोट आ गई। बताया कि शादी के बाद से दहेज के लिए पति और ससुराली उन्हें प्रताड़ित करते रहे हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: सस्ते में सामान देने से मना करने पर चाकू से हमला, नुमाइश में हुआ विवाद; दुकानदार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी का जन्म होते ही उसे घर से निकाल दिया था। आरोप यह भी है कि पति ने बेटी को पानी की बाल्टी में डुबाकर जान से मारने की भी कोशिश की। महिला ने पति पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने के साथ-साथ दहेज की मांग का भी आरोप लगाया है। काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि हाइडिल कॉलोनी काठगोदाम निवासी विजय अधिकारी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed