{"_id":"61db32e2cc25033c521ac041","slug":"chalan-for-pendamik-act-champawat-news-hld450479910","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड नियमों के उल्लंघन पर 96 लोगों के काटे गए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड नियमों के उल्लंघन पर 96 लोगों के काटे गए चालान
विज्ञापन
चंपावत जिले में कोविड को लेकर जागरूकता अभियान चलाती पुलिस।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले में कोरोना की संभावित तीसरी लहर रोकने के लिए पुलिस प्रशासन भी सख्त हो गया है। पुलिस की ओर से सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर कोविड नियमों का पालन न करने वाले 96 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान लोगों को कोरोना नियमों का पालने करने के लिए जागरूक किया गया।
एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में सीओ अशोक कुमार परिहार, अवनीश वर्मा, अभिनव चौधरी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इसके तहत कोविड नियमों का पालन न करने वालों के चालान किए गए। जिले की सीमा के प्रवेश द्वारों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बाजार क्षेत्र में घूम-घूम कर लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
मास्क न लगाने पर तहसीलदार ने किए 16 लोगों के चालान
पिथौरागढ़। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए रविवार को पिथौरागढ़ के तहसीलदार पंकज चंदोला के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मास्क न पहनने पर 16 लोगों के चालान किए गए। तहसील प्रशासन और पालिका के संयुक्त चेकिंग अभियान में नगर के केमू स्टेशन में लापरवाही बरत रहे 16 लोगों के 16 चालान किए गए। तहसीलदार पंकज चंदोला ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिना मास्क के नगर में घूमते पकड़े जाने पर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
बिना मास्क के आने वाले ग्राहकों को सामान न देने की अपील
जौलजीबी (पिथौरागढ़)। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जौलजीबी थाना पुलिस लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। जौलजीबी के कोतवाल प्रकाश चंद्र जोशी ने जौलजीबी बाजार में कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर उन्होंने लोगों से मास्क पहनने की अपील की। उन्होंने व्यापारियों से बिना मास्क के दुकान में न बैठने और बिना मास्क के दुकान में आने वाले ग्राहकों को सामान न देने को कहा। उन्होंने सभी लोगों से कोविड गाइडलाइन के पालन की अपील की।