{"_id":"602957a58ebc3ee9365bf621","slug":"chakku-xi-beats-health-department-champawat-news-hld4147932173","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्कू इलेवन ने स्वास्थ्य विभाग को पटखनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्कू इलेवन ने स्वास्थ्य विभाग को पटखनी दी
विज्ञापन
लोहाघाट के छमनियां में युवाओं को सेना भर्ती का प्रशिक्षण देने वाले युवक मयंक ओली को सम्मानित करत?
- फोटो : LOHAGHAT
चंपावत। यहां गोरलचौड़ मैदान में हो रही गोरल कप क्रिकेट प्रतियोगिता में चक्कू इलेवन ने स्वास्थ्य विभाग को हराया।
टॉस हारने के बावजूद पहले बल्लेबाजी कर चक्कू इलेवन ने निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। राजेश ने 48 और हेडन ने 20 रन बनाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम के लिए कमल ने तीन और नितिन ने दो विकेट लिए। जवाब में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सधी शुरुआत की, लेकिन मध्यम क्रम के लड़खड़ाने से टीम 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 95 रन ही बना सकी। दीपक के 50 और जितेंद्र की 25 रन की पारी भी टीम के काम नहीं आ सकी। विजेता टीम के ललित ने दो और विपिन, संजय ने एक-एक विकेट लिया। प्रमोद बडोला, आकाश निर्णायक थे, जबकि शेखर सिंह ने स्कोरिंग की। सोमवार को रावण इलेवन और चौकी इलेवन के बीच मुकाबला होगा।
राहुल पंत बने 1600 मीटर दौड़ के विजेता
लोहाघाट (चंपावत)। फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के तहत स्टेडियम में हुई दौड़ में राहुल विजेता बने। प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तराखंड जल संस्थान डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रशांत वर्मा और सतीश चंद्र पांडेय ने हरी झंडी दिखा कर किया।
1600 मीटर की दौड़ में राहुल पंत ने पहला, नितिन गहतोड़ी ने दूसरा, मदन महर ने तीसरा, मुकेश सिंह ने चौथा, राहुल शर्मा ने पांचवां स्थान पाया। अभियंता प्रशांत वर्मा ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर पांच युवाओं को रानीखेत में होने वाली सेना भर्ती में जाने के लिए आर्थिक सहायता दी। प्रशिक्षक मयंक ओली को भी सम्मानित किया। इस दौरान आईटीबीपी के नितीश, कमल ओली, पप्पू ओली, मदन पुजारी, गोविंद चौबे, भुवन चौबे आदि थे।