फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Chakbandi in Champawat

चौड़ाराजपुरा ग्राम पंचायत में होगी स्वैच्छिक चकबंदी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Chakbandi in Champawat
चंपावत। चंपावत जिले में स्वैच्छिक चकबंदी शुरू की जा रही है। इसके लिए जिले की एक ग्राम पंचायत को चयनित किया गया है। इस पंचायत में चकबंदी की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए मंगलवार को ऊधमसिंह नगर जिले की चकबंदी टीम पहुंच गई है।
विज्ञापन

डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि जिले में स्वैच्छिक चकबंदी के लिए चौड़ाराजपुरा ग्राम पंचायत को चयनित किया गया है। इसके लिए ऊधमसिंह नगर जिले के सहायक चकबंदी अधिकारी एनके जैन के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम मंगलवार को चंपावत पहुंची। यह टीम दो दिन तक चौड़ाराजपुरा ग्राम पंचायत के मौका मुआयना करने के साथ ग्रामीणों से वार्ता कर चकबंदी की प्रक्रिया को पूरा करेगी। इसके लिए चंपावत के दो राजस्व उपनिरीक्षक इस टीम की मदद करेंगे। टीम स्वैच्छिक चकबंदी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

स्वैच्छिक चकबंदी के लिए जरूरी है कि ग्राम पंचायत के एक-चौथाई लोग इस प्रक्रिया के पक्ष में हों। इस रिपोर्ट को डीएम अपनी संस्तुति के साथ चकबंदी की इस रिपोर्ट को चकबंदी आयुक्त को भेजेंगे। अगर स्वैच्छिक चकबंदी प्रयोग सफल रहा, तो इसे अन्य ग्राम पंचायतों में भी अजमाया जाएगा। चकबंदी के जरिए गांव के लोग आपसी सहमति से दूरदराज और बिखरे खेतों को अदल-बदल कर एक स्थान पर ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed