फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   chaitola mela - thousands pilgrims visited chamu dev shobha yatra

चैतोला मेला : चमू देव शोभायात्रा के साक्षी बने हजारों श्रद्धालु

Mon, 26 Mar 2018 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Mon, 26 Mar 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
chaitola mela - thousands pilgrims visited chamu dev shobha yatra
चमू देव का डोला ले जाते श्रद्घालु। - फोटो : amar ujala
नेपाल सीमा से लगे गुमदेश के चैतोला मेले के दूसरे दिन सोमवार को पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जयकारों के साथ चमू देवता की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। सुहाने मौसम के बीच सोमवार को निकली चमू देवता की शोभायात्रा में हजारों लोग साक्षी बने। रविवार की रात को जमान को मड़ गांव में लाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। यहां रात भर ढुस्कों का गायन किया गया। इसके बाद सोमवार को ये रथ चौखामा बाबा मंदिर तक लाया गया। विभिन्न गांव के जत्थों ने मंदिर पहुंचकर परिक्रमा की और चमू देव को प्रसाद के रूप में पापड़ चढ़ाया।
विज्ञापन


चमदेवल के चौखाम बाबा यानि चमू देव के मंदिर में सुबह से ही मेला कमेटी अध्यक्ष पंडित शंकर दत्त पांडेय और पंडित हरीश कलौनी की अगुवाई में मंदिर में पूजा-अर्चना का दौरा शुरू हो गया था। मड़ गांव में पूर्वाह्न करीब दो बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भक्तगण चमू देवता के डोले को पहाड़ियों से होकर पहले जमानीगढ़ तक लाए। करीब 2.41 बजे पुलहिंडोला, पोखरी, जिंडी, सिरकोट के संयुक्त जत्थे चमू देवता मंदिर आए।
विज्ञापन


इसके बाद जाख, गुरेली, बसकुनी, सीलिंग, चौपता के जत्थे 20 मिनट के अंतराल में चमू देवता मंदिर पहुंचे। भक्त गण डोले को देवडांगर के साथ चमुखल तक लाए। यहां पर चमू देवता ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। चमूखल से न्योलटुकरा होते हुए जयकारों के साथ जत्थों ने डोले को चमदेवल के चौखाम बाबा मंदिर तक पहुंचाकर परिक्रमा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा के मंदिर की परिक्रमा करने के बाद धामी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर मेला कमेटी के खीमराज धौनी, बहादुर सिंह धौनी, मदन कलौनी, मुकेश कुमार, देव सिंह धौनी, हयात सिंह धौनी, नर सिंह धौनी, चंदन सिंह, जोगा सिंह, डूंगर सिंह आदि थे।

पुख्ता रही सुरक्षा व्यवस्था
मेले में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एसडीएम आरसी गौतम के अलावा राजस्व विभाग की टीम मौजूद थी। पेयजल की व्यवस्था के लिए जल संस्थान ने पेयजल टैंकर लगाए थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का पुख्ता इंतजाम था।


नेपाल के श्रद्धालु भी उमड़े
नेपाल से भी बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने चमू देवता के मंदिर में मत्था टेका। मेले में अल्मोड़ा, टनकपुर, पिथौरागढ़, बरेली, हल्द्वानी, नैनीताल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed