{"_id":"5cc33e1cbdec2214161d7d2d","slug":"chairmen-verma-will-give-books-to-district-library","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पुस्तकालय को अपनी ओर से पुस्तकें देंगे चेयरमैन वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पुस्तकालय को अपनी ओर से पुस्तकें देंगे चेयरमैन वर्मा
Fri, 26 Apr 2019 10:51 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
चंपावत नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत जिला पुस्तकालय में बजट की कमी से 47 माह से कोई भी नई पुस्तक नहीं खरीदी जा सकी है। बिजली का बिल जमा नहीं होने से इस साल मार्च में पुस्तकालय का बिजली का कनेक्शन भी कट चुका है। अमर उजाला ने 23 अप्रैल को जिला पुस्तकालय में धन की कमी और अन्य अव्यवस्थाओं की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है।
विज्ञापन
अब चंपावत के नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा ने पुस्तकालय में पुस्तकों के लिए अपनी ओर से आर्थिक मदद करने का एलान किया है।
अध्यक्ष वर्मा पुस्तकालय की जरूरत के हिसाब से पुस्तकों को खरीदने में आर्थिक सहयोग करेंगे। इसके लिए वे पुस्तकालय को संचालित कर रहे प्रभारी और शिक्षा अधिकारियों से भी बात करेंगे। वर्मा का कहना है कि छात्र-छात्राओं की जरूरत के मद्देनजर मौजूदा दौर के हिसाब से जरूरी पुस्तकें जिला पुस्तकालय को दी जाएंगी।
विज्ञापन
साथ ही प्रमुख समाचार पत्रों को भी लगाया जाएगा। इसके अलावा पुस्तकालय की अन्य जरूरतों के लिए भी सहयोग करेंगे। 47.85 लाख रुपये से निर्मित जिला पुस्तकालय भवन का 16 मई 2015 को तत्कालीन शिक्षा मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी ने शुभारंभ किया था।
विज्ञापन
मगर अब तक इस पुस्तकालय के लिए न तो पदों का सृजन किया गया है और नहीं अन्य व्यवस्थाएं। यहां तक कि एक साथ 100 लोगों के पढ़ने की क्षमता वाले इस पुस्तकालय में मई 2015 के बाद से एक भी नई पुस्तक नहीं खरीदी जा सकी है।