फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Celebrate Holi festival peacefully and with joy

Champawat News: होली पर्व शांतिपूर्वक और उल्लास के साथ मनाएं

Sat, 23 Mar 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 23 Mar 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Celebrate Holi festival peacefully and with joy
लोहाघाट/झूलाघाट। होली पर्व को देखते हुए शनिवार को पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में पुलिस ने क्षेत्रवासियों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखन की अपील की।
विज्ञापन

आदर्श थाना लोहाघाट में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों, वार्ड सदस्यों, ग्राम प्रधानों, विभिन्न संप्रदायों के लोगों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक की। झूमाधुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष मोहन पाटनी और प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश बोहरा ने कहा कि झूमाधुरी जंगलों के आसपास आतंक मचाने वाले अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने अफवाह पर ध्यान न देने, भ्रामक, झूठी, धार्मिक, सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली पोस्टों पर ध्यान न देने की अपील की। बैठक में एसएसआई चेतन रावत, राजू गड़कोटी, निवर्तमान सभासद राजकिशोर साह, बीना कन्नौजिया, दीपक साह, गंगा पाटनी, सचिन विश्वकर्मा, प्रकाश चंद्र, मनोज पुजारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इधर, झूलाघाट में थाना प्रभारी सुरेश कंबोज ने व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने होली के दौरान लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए सहयोग करने की अपील की। व्यापारियों और लोगों ने तेज गति से दोपहिया वाहन चलाने वाले युवाओं पर अंकुश लगाने का अनुरोध किया। कहा कि इससे आम लोगों को सड़क पर चलने में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस पर थाना प्रभारी ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक इजरवाल, जगदीश जोशी, कमान सिंह खड़ायत, मदन भट्ट, गणेश भट्ट, धर्मानंद नरियाल, विकास भट्ट आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed