फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cedar tree saws again in Champawat

चंपावत में देवदार के पेड़ों पर फिर चली आरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Cedar tree saws again in Champawat
चंपावत। चंपावत में मानेश्वर क्षेत्र के बाद एक बार फिर देवदार के पेड़ों को अवैध रूप से काटे जाने का मामला उजागर हुआ है। वन पंचायत पुनेठी से देवदार के तीन हरे पेड़ काट डाले गए। शिकायत होने पर वन विभाग ने कार्रवाई की। 16 गिल्टे बरामद करने के साथ दोनों आरोपियों से जुर्माना भी वसूला गया है।
विज्ञापन

चंपावत से लगी वन पंचायत पुनेठी में ग्रामीणों ने देवदार के तीन हरे पेड़ धाराशायी कर दिए। वन क्षेत्राधिकारी केआर टम्टा ने बताया कि बीते दिनों एक ग्रामीण ने अवैध रूप से देवदार के तीन हरे पेड़ काटने की जानकारी दी। वन विभाग की टीम ने पंचायत के जंगल में खोजबीन की। इस दौरान टीम को मौके पर नौ फीट का एक और सात फीट गोलाई के दो देवदार के ठूंठ मिले। काफी खोजबीन के बाद टीम ने छिपा कर रखे गए देवदार के 19 गिल्टे बरामद किए। ग्रामीण मनोज गरसाड़ा और बसंत बल्लभ ने पेड़ काटने का जुर्म कबूल किया।
विज्ञापन

उप प्रभागीय वनाधिकारी एमएम भट्ट ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इससे एनएच के लिए खतरा बने 11 पेड़ों को काटने की मंजूरी दी गई थी। मगर इसकी आड़ में 11 के बजाय 14 पेड़ काट डाले गए। बताया गया कि एक अन्य ग्रामीण भी शक के घेरे में है। बता दें कि इससे पूर्व मानेश्वर क्षेत्र के मझेड़ा गांव में एक महीने पूर्व कुछ लोगों ने रोड कटिंग में चार से अधिक देवदार और कुछ फलदार पौधों पर भी आरी चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed