फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   CDO and ADM reached the spot and got the closed road opened

Champawat News: सीडीओ और एडीएम मौके पर पहुंचकर खुलवाई बंद सड़क

Thu, 07 Aug 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 07 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
CDO and ADM reached the spot and got the closed road opened
चंपावत ग्रामीण मोटर मार्ग का रात्री में निरीक्षण करते सीडीओ और एडीएम।स्रोत:सूचना विभाग
चंपावत। सीडीओ डॉ. जीएस खाती और एडीएम जयवर्धन शर्मा ने बुधवार देर रात अमोड़ी से छतकोट और नरसिंह डांडा से भगीना भंडारी मार्ग तक स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मार्गों की स्थिति और आवागमन में आ रही बाधाओं का जायजा लिया। सीडीओ ने अवरुद्ध मार्गों का निरीक्षण करते हुए बताया कि डीएम मनीष कुमार के निर्देशानुसार भगीना भंडारी मार्ग को खोल दिया गया है। उनके साथ बीडीओ अशोक अधिकारी और पीएमजीएसवाई के एई यशपाल सिंह मौजूद रहे। बता दें कि मंगलवार को बारिश के बाद सात ग्रामीण सड़कों पर मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गई थी। इससे बड़ी आबादी का संपर्क मुख्यालय से कट गया था। डीएम ने बंद सड़कों के मामले को गंभीरता से लिया और अधिकारियों को मौके पर भेजकर सड़क खुलवाई। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed