{"_id":"597f6eb34f1c1bff448b49ee","slug":"cctv-will-take-place-in-bagwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बग्वाल मेला सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बग्वाल मेला सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, पाटी/चंपावत।
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
बग्वाल में सीसीटीवी लगेगा
- फोटो : अमर उजाला
पाटी/चंपावत। जिले के बाराहीधाम देवीधुरा में तीन से 15 अगस्त तक होने वाले प्रसिद्ध बग्वाल मेले की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी। मेले के मुख्य स्थानों पर बैरियर के माध्यम से चेकिंग अभियान भी जारी रहेगा। मेले के आयोजन को लेकर सोमवार को मंदिर परिसर में हुई मेला कमेटी और पुलिस प्रशासन की बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
एसपी रामचंद्र राजगुरू ने कहा कि दोपहिया वाहनों का मुख्य मेला क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि दोपहिया, टैक्सी तथा बसों के रुकने के लिए अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले व्यापारी राजस्व विभाग या पुलिस के अस्थायी थाने में सत्यापन कराएं। दुकान किराये पर देने वाले भवन स्वामी को भी दुकानदार का सत्यापन करना जरूरी होगा।
विज्ञापन
एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने कहा कि मेला अवधि में किसी भी दशा में ओवरलोडिंग नहीं होने दी जाएगी। छतों एवं वाहन चालक के पास तीन सवारियां नहीं बिठाई जाएंगी। मेला क्षेत्र में पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, पॉलिथीन बेचते हुए पाए जाने पर पांच हजार का जुर्माना वसूला जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से खतरे वाले भवनों की छतों पर किसी को भी बैठने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
उन्होंने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि मेलावधि में निर्धारित मेला क्षेत्र में किसी भी दशा में अवैध शराब की बिक्री न होने दें। दुग्ध विभाग को दूध की रेट लिस्ट जारी करने, जल संस्थान को पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति रखने, टैंकर तैनात रखने, 108 सेवा को हड्डी विशेषज्ञ, नेत्र सर्जन की अस्थायी तैनाती के साथ 20 अस्थायी मूत्रालय भी स्थापित करने के निर्देश दिए।
कीर्तिबल्लभ जोशी ने संचालन किया। बैठक में एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, मेला कमेटी अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, कनिष्ठ उपप्रमुख हयात बिष्ट, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार, सीएमओ डॉ. एमएस बोरा, सीवीओ भूपेंद्र जंगपांगी, जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी, पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, तहसीलदार ललित मोहन तिवारी आदि थे।
देवीधुरा में तीन से 15 अगस्त तक बग्वाल मेला चलेगा
मेले के आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारी बैठक
मुख्य मेला क्षेत्र में दोपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा
एडीएम ने अस्थायी हेलीपेड का निरीक्षण किया
चंपावत। बग्वाल मेला तैयारी बैठक के बाद एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने सड़कों एवं अस्थायी हेलीपेड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि को क्षेत्र की सड़कों को सुधारने, लोहाघाट, बालिक की ओर जेसीबी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल विभाग को विभिन्न खेलों के लिए सामग्री उपलब्ध कराने, ऊर्जा निगम को पूरे मेला क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी अपने दुकान में कूड़ादान रखना सुनिश्चित करें।