{"_id":"5f62484b8ebc3e1f8964f05a","slug":"caught-father-and-son-with-eleven-kilos-of-charas-champawat-news-hld3971801115","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारह किलो चरस के साथ पिता-पुत्र को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारह किलो चरस के साथ पिता-पुत्र को दबोचा
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी थाना क्षेत्र से चरस की बड़ी खेप के साथ दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को पुलिस और एसओजी ने धर दबोचा। 11 किलो चरस के संग पिता-पुत्र, तो 650 ग्राम चरस के साथ एक अन्य व्यक्ति को पकड़ा गया। दबोचे गए तीनों आरोपी नैनीताल जिले के रहने वाले हैं। पाटी पुलिस ने बुधवार देर रात तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। बृहस्पतिवार को तीनों को अदालत में पेश किया जाएगा। बरामद चरस की कीमत 11 लाख रुपये से ज्यादा आंकी गई है।
पाटी पुलिस ने बुधवार को वालिग बैरियर पर चेकिंग के दौरान हल्द्वानी जा रही टैक्सी में सवार एक व्यक्ति उमेश चंद्र(40) पुत्र अम्मा दत्त निवासी नैनीताल जिले का सुनकोट गांव से 650 ग्राम चरस बरामद की। बुधवार देर शाम एसओजी की टीम को बड़ी सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी वीएस रमौला के नेतृत्व में एसओजी टीम ने सुनकोट से देवीधुरा की ओर पैदल जा रहे पिता-पुत्र की तलाशी ली, तो दोनों के बैगों में 11 किलो से अधिक चरस बरामद हुई। दोनों आरोपी जयदत्त मेलकानी(50) पुत्र केशव दत्त और खष्टी दत्त मेलकानी(25) पुत्र जय दत्त मेलकानी नैनीताल जिले की धारी तहसील के पतलिया गांव निवासी हैं। पुलिस की पूछताछ के बावजूद ये पता नहीं चल सका कि ये चरस कहां से ला रहे थे और बेचने के लिए कहां ले जा रहे थे। पाटी के थानेदार नारायण सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को चंपावत अदालत में पेश किया जाएगा।