टनकपुर (चंपावत)। लायंस क्लब का दो दिवसीय नेत्र शिविर यहां टनकपुर के संयुक्त अस्पताल में शुरू हो गया। शनिवार को पहले दिन डॉक्टरों ने नेत्र मरीजों के परीक्षण कर 60 लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी किए।
क्लब अध्यक्ष कांति मोहन सक्सेना ने बताया कि पहले दिन चार सौ नेत्र रोगियों की आंखों की जांच की गई। इसमें 128 मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत मिली। जिन्हें ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। बताया कि पहले दिन 60 नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन भी हुए। ऑपरेशन बरेली से आए नेत्र विशेषज्ञ सर्जन डॉ. अमित तरफदार, डॉ. अर्णिवन तरफदार ने 400 नेत्र रोगियों का परीक्षण किया। शिविर में टनकपुर अस्पताल के एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी, नेत्रमितिज्ञ राजवीर सिंह ने भी सहयोग दिया। वहां क्लब सचिव अंकित अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, संजय अग्रवाल आदि थे।