{"_id":"590223fb4f1c1be959c0c9c1","slug":"cash-withdrawal-from-revenue-inspector-s-account-exceeded-two-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व निरीक्षक के खाते से उड़ाई दो लाख से अधिक की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व निरीक्षक के खाते से उड़ाई दो लाख से अधिक की नकदी
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 27 Apr 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
विनोद वर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां साइबर क्राइम का एक अनूठा मामला सामने आया है। इसमें बैंक खाते से दो लाख रुपये से अधिक की नकदी उड़ा ली गई। हैरत की बात ये है कि साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले ने न तो पीड़ित से एटीएम का नंबर मांगा और न ही किसी प्रकार का पासवर्ड। पीड़ित को उसके बैंक खाते से धनराशि उड़ा लिए जाने की जानकारी बैंक से आए मोबाइल मैसेज के जरिए हुई।
हुआ यूं कि बृहस्पतिवार को तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक विनोद प्रकाश वर्मा के स्टेट बैंक के खाता संख्या 10831058430 से साइबर चोरों ने दो लाख नौ हजार नौ सौ नब्बे रुपये उड़ा लिए। मोबाइल मैसेज से मिली जानकारी के बाद सकते में आए विनोद वर्मा ने इसकी जानकारी एसबीआई प्रबंधक हीरा सिंह पांगती को दी।
बैंक में उनके खाते की डिटेल निकाली गई तो सबके होश फाख्ता हो गए। वर्मा के खाते से बृहस्पतिवार को एक ही दिन में 10 हजार, 30 हजार और 40 हजार की रकम झारखंड निवासी युगल किशोर मंडल के खाते में ट्रांसफर की गई थी। इसके अलावा गुरुग्राम से उनके खाते से एटीएम के जरिए दो बार 40-40 हजार रुपये की निकासी की गई, यही नहीं साइबर चोर ने उनके खाते से दो बार 25990 रुपये और 24000 रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग भी की। खाते की डिटेल से मिली जानकारी में पता चला कि जिस खाते में रकम ट्रांसफर की गई वह खाता झारखंड निवासी किसी युगल किशोर मंडल के नाम है। बैंक प्रबंधक ने विनोद वर्मा को शीघ्र इसकी शिकायत पुलिस को करने को कहा। इस पर उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
पीड़ित विनोद कुमार वर्मा के अनुसार उनके पास न तो कोई फोन आया, न ही उन्होंने किसी को अपना एटीएम और खाता नंबर दिया था। फिर भी उनके खाते से इतनी बड़ी रकम कैसे निकल गई। उन्होंने एसबीआई और पुलिस से बिना किसी जानकारी दिए पैसा निकालने की जांच करने की मांग की है। कोतवाल बीसी शर्मा के अनुसार जांच के बाद मामले को साइबर सेल को सौंपा जाएगा।