फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cash crisis in district persists

जिले में नकदी का संकट बरकरार

Sun, 29 Apr 2018 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Sun, 29 Apr 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
Cash crisis in district persists
लोहाघाट में एसबीआई के एटीएम में लटका ताला। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बैंकों में अवकाश और एटीएम में लटके तालों ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। चंपावत और लोहाघाट के एटीएम खाली हो गए हैं। एसबीआई की चंपावत शाखा के मुख्य प्रबंधक एनआर जौहरी का कहना है कि नकदी के लिए आरबीआई को कई बार पत्र भेजा गया है, मगर अभी रकम नहीं मिल सकी है।  


नकदी की किल्लत से सबसे ज्यादा परेशानी शादी-विवाह वालों को हो रही है। लोगों के बैंक खातों में धनराशि जमा है, लेकिन एटीएम खाली होने से लोग मायूस हैं। रविवार को साप्ताहिक बंदी के कारण लोहाघाट बाजार बंद होने और एटीएम में ताले लटकने से ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। पंचेश्वर से आए लक्ष्मण सिंह, दिगालीचौड़ से आए रमेश सिंह, पुलहिंडोला से आए पवन सिंह, चमदेवल से आए परकाश सिंह, बर्दाखान से आए दिनेश राम आदि का कहना था कि एटीएम से रकम निकालकर लोहाघाट बाजार से खरीददारी करनी थी, लेकिन एटीएम में नकदी नहीं होने से परेशानी झेलनी पड़ी। कैश न मिलने के कारण धन कर्ज लेकर या सामान उधार लेकर काम चलाना पड़ रहा है। रविवार को नगर में लगे छह एटीएम में अधिकांश एटीएम में ताले लटके रहे। एटीएम से कैश न मिलने के कारण लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed