फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Cases of stomach ache and diarrhea are increasing among children, heat is causing trouble

Champawat News: बच्चों में बढ़े रहे पेट दर्द और दस्त के मामले, गर्मी कर रही परेशान

Wed, 22 Apr 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 22 Apr 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Cases of stomach ache and diarrhea are increasing among children, heat is causing trouble
जिला अस्पताल में बच्चे की जांच के बाद दवा लिखते बाल रोग विशेषज्ञ। संवाद
चंपावत। जिला अस्पताल में इन दिनों बच्चों में पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित बच्चों की ओपीडी बढ़ने लगी है। रोजाना 50 से अधिक बच्चे उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत लेकर आ रहे हैं। जिले में बढ़ते तापमान के साथ ही चिलचिलाती धूप और दावतों में खान-पान की लापरवाही बच्चों में परेशानियां और प्रतिरोधक क्षमता कम कर रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में उल्टी, दस्त, डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। खासकर बच्चों में यह समस्या अधिक आ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने बदलते मौसम को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वामी दयाल ने बताया कि गर्मी के मौसम में भोजन जल्दी खराब होता है। साथ ही इस मौसम में बैक्टीरिया अधिक सक्रिय हो जाते है इसके बचाव के लिए बच्चों को उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पिलाएं, ताजा और घर का बना भोजन खिलाएं। साथ ही बाहर के खाने से बचने और हाथ धोने की आदत पर विशेष जोर देने की बात कही। धूप से सीधे आकर ठंडा पानी पीना भी शरीर के तापमान को असंतुलित कर बुखार और जुकाम का कारण बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed